प्रधानमंत्री ने सुने अर्थशास्त्रियों के विचार
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के पहले पूर्ण बजट से पहले निवेश आकर्षित करनेए रोजगार सृजन और वित्तीय ढांचे पर शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों के विचार सुने। नीति आयोग की पहली बैठक में हुए इस विचार विमर्श के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के बीच विभिन्न सुझावों पर खुलकर चर्चा कराई। इसके बाद अब वे रविवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि नीति आयोग की पहली बैठक में कुछ प्रमुख अर्थशास्त्रियों से अर्थव्यवस्था की स्थिति और निवेश बढ़ानेए वृद्धि व आम बजट को लेकर कुछ विशेष सुझावों लिए गए। जेटली 2015.16 का बजट 28 फरवरी को पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सुझाव मुख्य रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची वृद्धि की रूपरेखा पर थी। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके अलावा बैठक में बुनियादी ढांचे के वित्तपोषणए किस तरह निवेश लाया जाएए घरेलू बचत को कैसे प्रोत्साहित किया जाए और कृषि क्षेत्र की स्थिति पर भी विचार विमर्श हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।