वित्त मंत्री ने दिए व्यय में और कटौती के संकेत
(India)
नवंबर में ही राजकोषीय घाटा लक्ष्य के पार चले जाने के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को व्यय में और कटौती के दिए जिससे चालू वित्त वर्ष के लिए इसे सीमित दायरे में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें उधार के धन से काम चलाने में कोई भरोसा नहीं है। जेटली ने यहां मौजूद उद्योगपतियों और योजना निर्माताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, जहां तक सरकार का संबंध है, हम व्यय को तर्कसंगत बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि सरकार अनिश्चितकाल तक उधार के धन से काम चलाए। उन्होंने कहा, अपनी आय से ज्यादा खर्च करने और ऋण चुकाने का जिम्मा अगली पीढी पर छोड देने की पूरी अवधारणा पर आज जरुरत से ज्यादा खर्च कर रहे हैं लेकिन यह कभी भी विवेकपूर्ण राजकोषीय नीति नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।