प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग संचालन परिषद की रविवार को होने वाली पहली बैठक में आम बजट, प्रमुख योजनाओं और रेल तथा सड़क जैसी ढांचागत परियोजनाओं पर मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की राय लेंगे ताकि अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के रास्ते पर लाया जा सके। एक सूत्र ने बताया प्रधानमंत्री रविवार को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे जिसमें वह 28 फरवरी को पेश होने वाले केंद्र सरकार के पहले पूर्ण बजट पर उनकी राय जानेंगे। इसके अलावा वह प्रमुख योजनाओं और प्रक्रियाओं में क्षमता सुधार के बारे में भी उनके विचार जानेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।