सार्वजनिक क्षेत्र के नौ बैंकों को सरकार देगी सहारा
(India)

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के नौ बैंकों (पीएसबी) में 6,990 करोड़ रुपये डालने का फैसला किया है। यह धनराशि मौजूदा वर्ष के बजट में से आवंटित की जाएगी, जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। शनिवार को आधिकारिक बयान में यह बात सामने आई है। बयान के मुताबिक, श्इस साल भारत सरकार ने एक नया मानदंड अपनाया है, जिसमें अधिक सक्षम बैंकों को अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे अपनी स्थिति मजबूत कर सकें।श् इस निवेश से लाभान्वित बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (2,970 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ बड़ौदा (1,260 करोड़ रुपये), पंजाब नेशनल बैंक (870 करोड़ रुपये), केनरा बैंक (570 करोड़ रुपये), सिंडिकेट बैंक (460 करोड़ रुपये), इलाहाबाद बैंक (320 करोड़ रुपये), इंडियन बैंक (280 करोड़ रुपये), देना बैंक (140 करोड़ रुपये) और आंध्र बैंक (120 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।