(DELHI, India)
नई दिल्ली। एचएसबीसी की स्विस शाखा के जिन 1195 भारतीय खाताधारकों की सूची सामने आई है, उसमें एक्ट्रेस महिमा चौधरी का नाम भी है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उनके अकाउंट में कितनी रकम है।कालाधन रखने का आरोप झेल रहे इन खाताधारकों की सूची में महिमा चौधरी अकेली एक्ट्रेस है। उनका अकाउंट महिमा चौधरी नहीं, बल्कि रितु चौधरी के नाम से है, जो उनका असली नाम है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, महिमा ने ऐसा कोई बैंक अकाउंट होने से इंकार किया है।41 वर्षीय महिमा चौधरी ने सुभाष घई की फिल्म परदेस से बॉलीवुड में एंट्री की थी। सुभाष घई ने ही उनको रितु की जगह महिमा नाम दिया था। लगभग दो साल से महिमा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।