आम भारतीय जल्द ही श्लखपतिश् बनेगा। भारत में प्रति व्यक्ति आय चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 88,538 रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस तरह आम भारतीय की मासिक आय अब 7,378 रुपये हो गई है। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय आय के आंकड़े जारी किए जिनके अनुसार चालू कीमतों पर वित्त वर्ष 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय 8,150 रुपये की वृद्धि के साथ बढ़कर 88,538 रुपये होने का अनुमान है। पिछले साल चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय 80,388 रुपये थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।