स्पाइसजेट उपलब्ध करा रही है सस्ते हवाई टिकट
(India)
एयरलाइन्स कंपनियों में किराए में छूट को लेकर जबर्दस्त होड़ मची है। इस कड़ी में स्पाइसजेट ने बंपर डिस्काउंट का एलान किया है. अपनी इस योजना के तहत कंपनी ने रेल टिकट से भी सस्ती दर में हवाई टिकट उपलब्ध कराने की घोषणा की है. स्पाइसजेट ने अपनी इस योजना का नाम ‘चीपर्स दैन ट्रेन फेयर्स महासेल’ रखा है। कंपनी ने घरेलू उड़ानों के लिए टिकट का दाम 599 रुपए और अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3499 रुपए रखा है। ये ऑफर सीमित समय के लिए है। इनकी बुकिंग उपभोक्ता 11 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किसी भी वक्त करा सकते हैं। इस स्कीम के तहत बुक किए गए टिकट पर यात्रा 1 जुलाई से 24 अक्टूबर के बीच की जा सकती है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 4 लाख टिकट सुरक्षित रखे गए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।