‘छोटे’ टोल प्लाजा होेंगे बंद
(India)
आम लोगों को राजमार्गों पर शुल्क चुकाने में बड़ी राहत मिल सकती है। इस दिशा में केंद्र सरकार फरवरी के आखिर तक देश में 125 टोल प्लाजा को समाप्त करने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ राजमार्गों पर लगभग 125 टोल प्लाजा को इस महीने के आखिर तक बंद कर दिया जाएगा। वही 65 टोल प्लाजा केा पहले ही बंद कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने उन सडक परियोजनाओं को टोल मुक्त बनाने का फैसला किया है। जिनमें 50 करोड रुपये से कम निवेश किया जाता है। गडकरी ने ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया, आईआईएम कोलकाता के अध्ययन के हवाले से कहा कि इलेक्ट्रानिक टोल संग्रहण प्रणाली के लागू होने से 88000 करोड़ रुपए की बचत होगी और इन प्लाजा पर इंतजार के समय में काफी कमी आएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।