सोने की कीमतों में सुधार
(India) लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ। विदेश में मजबूती के बीच मौजूदा स्तरों पर आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों ने इसमें लिवाली की। इससे स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को पीली धातु 40 रुपये सुधरकर 27 हजार 670 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की खरीदारी का सहारा पाकर चांदी भी 450 रुपये चढ़कर 38 हजार 100 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.8 फीसद चमककर 1231.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.9 फीसद के लाभ में 17.0 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 40 रुपये सुधरकर 27 हजार 470 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।