वित्तीय समावेश बैंकों के लिए बड़ा अवसर-सुब्बाराव
(India)
बैंक वित्तीय समावेश को सिर्फ कर्तव्य के तौर पर देखते हैं। जबकि उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है। मध्यम और दीर्घ अवधि में इससे बैंकों को फायदा होगा। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने हैदराबाद में आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। ‘आरबीआइ मेकिंग ए डिफरेंस टु एवरीडे लाइव्ज’ विषय पर व्याख्यानमाला में पहुंचे सुब्बाराव ने वित्तीय समावेश के महत्वपूर्ण पहलुओं पर रोशनी डाली। कहा कि यह बैंकों के साथ गरीबों, सरकार और अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है। उन्होंने जन धन योजना के तहत बड़े स्तर पर बैंकों की ओर से खाते खोलने की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इनमें से कितने परिवार वास्तव में इनका उपयोग करते हैं। वे खातों का उपयोग करें इसे सुनिश्चित करने के लिए गरीबों को इनके जरिये कर्ज, बीमा और धन प्रेषण जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।