सोना कमजोर, चांदी मजबूत
(India)
विदेश में मजबूती के बावजूद मौजूदा स्तरों पर आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। इससे स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को यह पीली धातु 40 रुपये फिसलकर 27 हजार 630 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसके उलट औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की खरीदारी का सहारा पाकर चांदी 600 रुपये चमककर 38 हजार 700 रुपये प्रति किलो हो गई। न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.5 फीसद सुधरकर 1227.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी तीन फीसद उछलकर 17.29 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। घरेलू बाजार में इसका मिला-जुला असर पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 40 रुपये टूटकर 27 हजार 430 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये घटकर 23 हजार 700 रुपये की हो गई। चांदी साप्ताहिकडिलीवरी 545 रुपये के लाभ में 38 हजार 185 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का एक हजार रुपये लुढ़ककर 61000-62000 रुपये प्रति सैकड़ा पर हो गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।