बीमा क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश की उम्मीद
(India)
संसद द्वारा बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने की मंजूरी दिए जाने के बाद सरकार को उम्मीद है कि इस क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आएगा। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा, हमने जो अनुमान लगाया है, यदि हम बीमा पहुंच को मौजूदा के तीन प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत करते हैं, तो इसके लिए 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये की पूंजी की जरूरत है। इसमें से 49 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के जरिए आएगा। उन्होंने कहा, ऐसे में मध्यम अवधि में यदि हम बीमा पहुंच को छह प्रतिशत सुनिश्चित करते हैं, तो ऐसे में इस क्षेत्र मे करीब 25,000 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आएगा। सिन्हा ने फ्रांसीसी बीमा कंपनी एक्सा और ब्रिटेन की बूपा द्वारा भारतीय संयुक्त उद्यमों में निवेश बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यह चिंता दूर हुई है कि विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने से नई पूंजी का प्रवाह नहीं होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।