आईटीसी ने की सिगरेट के दामों में बढ़ोतरी
(India)
भारत की सबसे बड़ी सिगरेट मेकर कंपनी आईटीसी ने सिगरेट के दामों में एक साथ ही 21 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। आम बजट 2015-16 में घोषणा के बाद सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है, जिसके चलते कंपनी ने भी यह कदम उठाया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट में 65 मिलीमीटर लंबी सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 25 फीसदी और 65 मिलीमीटर से लंबी सिगरेट पर 15 फीसदी बढ़ा दी थी। यह लगातार चैथी बार है जब बजट में तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।