भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहेगी और अगले साल उम्मीद है कि यह और अधिक होगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक अनुषंगी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-यूके का उद्घाटन करते हुए जेटली ने शुक्रवार रात कहा कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से अर्थव्यवस्था में गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के दौरान हम राडार से बाहर हो गए थे, हमारी वृद्धि दर धीमी हो गई, हमारी प्राथमिकताएं धूमिल पड़ गई थीं और दुनिया हम पर नीतिगत लाचारी का आरोप लगा रही थी। अंततरू भारत के लोगों ने बदलाव लाने का फैसला किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।