महंगी होगी सिगरेट
(India)
सिगरेट की कीमतों पर बजट का असर दिखने ही वाला है। सरकार ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में 21 फीसद की बढ़ोतरी की है। अब इसका असर सिगरेट की कीमतों पर जल्द देखने को मिलेगा। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी आईटीसी ने नई कीमतों की घोषणा कर दी है। नया स्टॉक बाजार में जल्दी ही आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक 65 मिमी से नीचे साइज के सिगरेटों की कीमतों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इनकी कीमतों में 16 से 21 फीसद तक की बढ़ोतरी होने वाली है। रेगुलर और लंबी सिगरेटों की कीमतों में 13 से 15 फीसद तक की बढ़ोतरी हो रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।