ऑस्ट्रेलिया में कोयला परियोजना के लिए अडानी एंटरप्राइजेज को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) से एक अरब डॉलर का लोन मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। बैंक समूह के अनुरोध को अस्वीकार करने का मन बना चुका है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। बीते साल इस संबंध में दोनों के बीच एक करार पर हस्ताक्षर हुए थे। सूत्रों की मानें तो देश के सबसे बड़े बैंक ने अब तक अडानी को आंतरिक फैसले का आधिकारिक नोटिस नहीं दिया है। ग्रुप को जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी। नवंबर में हुए प्रारंभिक ऋण करार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त हस्ताक्षर हुए थे। तब देश में इस पर खूब हंगामा हुआ था। विपक्ष ने ग्रुप को रिकॉर्ड लोन की तीखी आलोचना की थी। ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी को मोदी का करीबी माना जाता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।