फरवरी में थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज
(India)

महंगाई दर के मोर्च पर सरकार को राहत मिली है। जनवरी के मुकाबले फरवरी में थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में यह -2.06 फीसद हो गई है, जो कि जनवरी में -0.39 फीसद रही थी। फरवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर 8 फीसद घटकर 7.74 फीसद हो गई है। फरवरी में ईंधन ऊर्जा समूह की महंगाई दर -14.72 फीसद हो गई है। जनवरी में यह -10.69 फीसद रही थी। फरवरी में अखाद्य वस्तुओं की महंगाई दर महीने दर महीने आधार -4.07 फीसद से घटकर -5.55 फीसद पर आ गई है। फरवरी में विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर 1.05 फीसद से घटकर 0.55 फीसद हो गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।