एयरसेल-मैक्सिस सौदा केस मामले में पूर्व संचार मंत्री दयानिधि मारन ने आज विशेष 2जी कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी है। उधर, मारन की अपील पर कोर्ट के जज ओपी सैनी ने जांच एजेंसी सीबीआइ से तीन अगस्त तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। इस मामले में दयानिधि और कलानिधि मारन ने अलग अलग याचिका दायर कर कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी। कोर्ट ने इस मामले में अन्य आरोपियों के साथ इन दोनों भाइयों को भी समन जारी किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।