बड़ी संख्या में जालसाज वेबसाइटें शेयर बाजार में निवेश पर भारी व जल्द रिटर्न दिलाने का वादा कर निवेशकों को फंसा रही हैं। अब इनकी झांसेबाजी वाली गतिविधियां पूंजी बाजार नियामक सेबी की जांच के दायरे में हैं। नियामक जल्द ही ऐसी दुकानें बंद करा सकता है। ऐसी वेबसाइटों पर भारी जुर्माना भी लगा सकता है। निवेशकों व व्हिसिलब्लोअरों की ओर से शिकायतों के बाद 50 से ज्यादा ऐसी वेबसाइटें हैं, जिन पर भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) का ध्यान गया है। सेबी ने पहले ही अवैध गतिविधियां चला रही साइटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कई ऐसी साइटें मिली हैं, जो एक ही ऑपरेटर से जुड़ी हैं। आमतौर पर इनके कामकाज के तौर-तरीकों में पंजीकृत बाजार मध्यस्थ होने का झांसा देते हुए निवेशकों से किसी खास जगह फंड लगाने के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।