लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। विदेश में मजबूती देख आभूषण निर्माताओं ने इसमें खरीदारी बढ़ा दी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में यह पीली धातु 375 रुपये चमककर 26 हजार 375 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। इसी तरह औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी 800 रुपये उछल गई। यह सफेद धातु 36 हजार 200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.9 फीसद बढ़कर 1177.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी चढ़कर 15.97 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 325 रुपये की तेजी के साथ 26 हजार 175 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।