स्पाइसजेट के छह बोइंग विमानों का पंजीकरण रद
(India)

मुश्किलों से जूझ रही बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को विमानन नियामक डीजीसीए को इस निजी एयरलाइन के छह बोइंग विमानों का पंजीकरण रद करने का आदेश दे दिया। भुगतान करने में विफल रहने के कारण ऐसा होगा। आयरलैंड के दो लेनदारों ने इसके लिए अर्जी लगाई थी। हाई कोर्ट का यह आदेश गर्मियों की छुट्टियां का सबसे व्यस्त मौसम शुरू होने से पहले आया है। छह विमान कम होने से स्थितियां और खराब हो जाएंगी। आदेश का खामियाजा स्पाइसजेट के यात्रियों को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें बुकिंग रद करानी पड़ेगी और महंगी दरों पर दूसरी एयरलाइनों का टिकट खरीदना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि छह एयरक्राफ्ट के हटने से एयरलाइन के बेड़े में 26 विमान रह जाएंगे। फिलहाल इस एयरलाइन के बेड़े में 32 विमान हैं। इनमें से 17 बोइंग एयरक्राफ्ट हैं, बाकी छोटे बम्बार्डियर हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।