रतन टाटा करेंगे रेलवे का कायाकल्प
(India)


बजट में किए गए वादों को पूरा करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कायाकल्प परिषद का गठन कर दिया। साथ ही देश के जाने माने उद्योगपति व टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कायाकल्प परिषद रेलवे में निवेश आकर्षित करने के लिए आवश्यक बदलावों की रूपरेखा तैयार करेगी और इसे एक नया चेहरा प्रदान करने के लिए सुझाव देगी। रेलमंत्री ने कायाकल्प परिषद के गठन का एलान 2015-16 के रेल बजट में किया था। परिषद में रेलवे की दो यूनियनों केप्रतिनिधियों के तौर पर एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपास मिश्र व एनएफआईआर के महासचिव एम राघवैया को शामिल किया गया है।परिषद में अन्य सदस्यों को भी शामिल करने का प्रस्ताव है, जिनके नामों के एलान जल्द होगा। फिलहाल परिषद की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रभु बोले, श्हम बजट भाषण में किए गए सभी प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। कायाकल्प परिषद के गठन का प्रस्ताव भी उन्हीं में से एक है।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।