अमेरिकी इंटरनेट कंपनी याहू अब चीन में अपना ऑफिस बंद करने जा रही है। चीन के बिजिंग में याहू का एकमात्र ऑफिस था, जिसे अब बंद कर दिया जाएगा। याहू के इस कदम से चीन के लगभग 300 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हाल में याहू ने वैश्विक स्तर पर अपने विस्तार पर फोकस किया था। ऐसे मेें याहू द्वारा उठाया गया यह कदम काफी चैंकाने वाला है। वहीं, चीन दुनिया भर की इंटरनेट और मोबाइल कंपनियों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। ऐसे में याहू का यह कदम कई सवाल खड़े करता है। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर ने पिछले महीने ही अपना ऑफिस हांगकांग में खोला था। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने भी हाल में ही कारोबारी संभावनाओं की तलाश में चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने बीजिंग यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी संबोधित किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।