पंजाब, हरियाणा और बिहार सहित देश के कई राज्यों में मेगा फूड पार्क खुलेंगे। सरकार ने मंगलवार को 17 मेगा फूड पार्क आवंटित किए। इनमें से सात फूड पार्क राज्य सरकारों की झोली में गए, जबकि 10 निजी क्षेत्र को मिले हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि इन मेगा फूड पार्को से लगभग 80,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। पांच लाख किसानों को फायदा होगा। 17 मेगा फूड पार्को पर 2,300 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें से 850 करोड़ रुपये केंद्र सरकार अनुदान के रूप में देगी। साथ ही चार हजार करोड़ रुपये का निवेश इन पार्को में लगने वाली फूड प्रोसेसिंग इकाइयां करेंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।