लघु बचतों पर कम नहीं होगी ब्याज दर
(India)
सामान्य ब्याज दरों में गिरावट का रुख बन गया है। इसके बावजूद लघु बचतों पर फिलहाल ब्याज दर घटने की उम्मीद नहीं है। घरेलू बचत में वृद्धि की खातिर सरकार राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र जैसी लघु बचत स्कीमों पर ब्याज दर को मौजूदा स्तर पर बनाए रख सकती है। केंद्र सरकार को इन स्कीमों के लिए 31 मार्च से पहले ब्याज दरों की घोषणा करनी है। केंद्र बीते साल सरकारी प्रतिभूतियों पर मिलने वाले औसत रिटर्न के आधार पर लघु बचत स्कीमों की ब्याज दर तय करती है। इस बार दस वर्षीय एनएससी, सुकन्या समृद्धि योजना और वरिष्ठ नागरिकों की बचत स्कीमों पर ब्याज की दर अन्य लघु बचत स्कीमों से कुछ अधिक हो सकती है। वित्त मंत्रलय के अधिकारियों के मुताबिक दस साल की मैच्योरिटी वाले एनएससी पर ब्याज दर आधा फीसद, सुकन्या समृद्धि योजना में तीन चैथाई और वरिष्ठ नागरिकों की योजनाओं में एक फीसद तक वृद्धि की जा सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।