ऑनलाइन रिटर्न भरना होगा और आसान
(India)

जल्द ही करदाताओं को ऑनलाइन भरे गए रिटर्न की एक प्रति को आयकर विभाग को भेजने से मुक्ति मिलेगी। विभाग एक नई ग्राहक सत्यापन प्रणाली पेश करने वाला है। इसके तहत ग्राहकों को एक बार वाला पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। इसके साथ ही रिटर्न फॉर्म में उनकी आधार संख्या को भी शामिल किया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था में करदाता को अपने आईटीआर-वी (सत्यापन) फॉर्म को डाक से विभाग के यहां स्थित सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) में भेजना होता है। आयकर विभाग ने अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के जरिये इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला किया है। सीबीडीटी आयकर विभाग की नीतियों का निर्धारण करने वाला शीर्ष निकाय है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।