कच्चे तेल के दाम में मंदी का दौर जारी
(India)
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है। वहीं, कच्चे तेल के दाम में मंदी का दौर जारी है। नायमैक्स पर कच्चा तेल के दाम में 0.2 फीसदी गिरावट देखी गई है, जो 47.3 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ हीं, ब्रेंट कच्चा तेल का दाम भी करीब 0.2 फीसदी गिरकर 55 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, कॉमैक्स पर सोना फिलहाल 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,188.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं कॉमैक्स पर चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है और इसकी कीमत 16.8 डॉलर के स्तर पर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।