शुक्रवार के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि यमन पर जारी सउदी अरब के हमले को देखते हुए तेल की कीमतों में इजाफा होने का अनुमान था, लेकिन अमेरिकी क्रूड की ज्यादा सप्लाई के कारण कीमतों में कटौती देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड मार्केट में एक बैरल तेल की कीमत रही 58.44 डॉलर जो कि पिछली कीमत से 0.75 डॉलर कम है। वहीं यूएस क्रूड की कीमत में भी 0.88 डॉलर की कमी देखने को मिली और यह 50.55 डॉलर प्रति बैरल पर रही। हालांकि कल के कारोबार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 6 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।