अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बीच पहली बार घरेलू प्राकृतिक गैस मूल्य में भी कटौती की जा रही है। 1 अप्रैल से घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 9 प्रतिशत घटकर 4.56 डॉलर प्रति इकाई रह जाएंगी,जिससे बिजली एवं उर्वरक क्षेत्र को काफी फायदा होगा। नेट क्लेरॉफिक मूल्य के आधार पर यह कीमत मौजूदा 5.61 डॉलर से घटकर 5.01 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रह जाएगी। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के औसत मूल्य के आधार पर प्राकृतिक गैस की कीमत सकल क्लेरॉफिक मूल्य के आधार पर 5.05 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट तय की थी। भारत में प्राकृतिक गैस की कीमत में यह पहली कटौती होगी। प्राकृतिक गैस के दाम में इस कटौती से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे गैस उत्पादकों के राजस्व पर असर होगा लेकिन यह बिजली एवं उर्वरक क्षेत्र के उपयोक्ताओं के लिए फायदे का सौदा होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।