कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट जारी है और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत घटकर 48 डॉलर से नीचे आ चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक क्रूड में गिरावट की मुख्य वजह ईरान और परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच हो रहे समझौता है। इस समझौते से ईरान पर लगे प्रतिबंध हट जाएंगे, और ईरान से भारी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई बाजार में की जाएगी। फिलहाल नायमैक्स पर क्रूड का भाव 1.35 फीसदी गिरकर 48.02 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 55.81 डॉलर प्रति बैरल पर है ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इस बीच स्विट्जरलैंड में वार्ताकार अंतिम समझौते तक पहुँचने के लिए देर रात तक वार्ता में जुटे रहे। पश्चिमी देश ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना चाहते हैं। इसके लिए उस पर प्रतिंबध लगाकर दबाव बनाया गया। अब जब ईरान आर्थिक प्रतिबंधों से राहत चाहता है तो उसे अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना होगा। इसलिए तेल बाजार की नजरें भी ईरान के साथ परमाणु संपन्न देशों की वार्ता पर टिकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।