आज होगा नई विदेश व्यापार नीति का ऐलान
(India)
आज नई विदेश व्यापार नीति का ऐलान होगा। दोपहर 3.30 बजे वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतरामन इस पॉलिसी को जारी करेंगी। नई विदेश व्यापार नीति 5 साल के लिए साल के लिए होगी। इसके अलावा इस नई नीति के जरिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और व्यापार आसान करने की नीति पर जोर होगा। फिलहाल भागीदार देशों की तुलना में भारत में एफटीए का इस्तेमाल सबसे कम है, लेकिन नई विदेश व्यापार नीति में एफटीए यानि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश होगी। साथ ही नई नीति में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों पर भी खास फोकस की उम्मीद है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।