अनुमान से अधिक हुआ अप्रत्यक्ष कर संग्रह
(India)
31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान अप्रत्यक्ष कर संग्रह संशोधित अनुमान से 4,000 करोड़ अधिक यानी 5.46 लाख करोड़ रुपए रहा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अस्थाई रिपोर्ट के आधार पर 31 मार्च तक कुल अप्रत्यक्ष कर संग्रह 5,46,479 करोड़ रुपए रहा, जबकि संशोधित अनुमान 5,42,325 करोड़ रुपए का था। हालांकि, 2014-15 के लिए अप्रत्यक्ष कर संग्रहण का संशोधित अनुमान 6,24,902 करोड़ रुपए के बजट अनुमान से 82,577 करोड़ रुपए कम है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई मौकों पर कहा था कि 2014-15 के दौरान 6.24 लाख करोड़ रुपए का अप्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण है। वित्त वर्ष 2014-15 के अस्थायी आंकड़े 2013-14 के 4,97,061 करोड़ रुपए के वास्तविक संग्रह से 9.9 प्रतिशत अधिक हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।