स्विस यात्रियों ने पहुंचाया भारतीय होटलों को सर्वाधिक ‘लाभ’
(India)
स्विट्जरलैंड से दुनिया की सैर पर निकले यात्रियों ने साल 2014 के दौरान भारत में सबसे अधिक खर्च किए, जो पिछले साल यहां के होटलों में उनके खर्च के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। होटल्स डॉट काम के होटल मूल्य सूचकांक (एचपीआई) रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड के यात्रियों ने 2014 के दौरान भारत में ठहरने पर सबसे अधिक खर्च किया। इस अवधि में उन्होंने औसतन 8,261 रुपए रोजाना खर्च किए, जो 2013 के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। इस रिपोर्ट में 18 देशों को शामिल किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि यात्रियों ने होटल के कमरों पर भारत में ज्यादा खर्च किया। इससे देशभर में होटल के कमरों के औसत किराए में करीब तीन प्रतिशत बढ़ोतरी हुई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।