पायलटों के संगठन आइसीपीए ने एयर इंडिया पायलटों पर काम के अत्यधिक बोझ की शिकायत करते हुए इसे विमानन सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। संगठन ने डीजीसीए को आगाह किया है कि काम के बोझ तले दबे रहने के चलते पायलटों से कभी भी कोई बड़ी गलती हो सकती है। मानसिक तनाव के शिकार उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) एम सत्यवती को लिखे पत्र में इंडियन कामर्शियल पायलट एसोसिएशन (आइसीपीए) के महासचिव कैप्टन प्रवीण कीर्ति ने कहा है कि एयर इंडिया के पायलटों की कार्यदशाएं ठीक नहीं हैं। उन पर कार्य का अत्यधिक दबाव है। पायलटों को ऐसे काम करने पड़ते हैं जो उनकी योग्यता के लिहाज से अपमानजनक हैं। उड़ान में जरा सी देरी पर उनसे जवाब-तलब कर लिया जाता है और कार्रवाई की धमकी दी जाती है। परिणामस्वरूप अनेक पायलट मानसिक तनाव का शिकार हो गए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।