पेप्सीको की चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूई ने मेक इन इंडिया अभियान को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी पहल से देश में मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर तैयार होंगे। भारत में जन्मीं नूई शनिवार को यहां आइआइएम के दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नजरिया बिल्कुल सही है। मैन्यूफैक्चरिंग के लिए देश में आधार तैयार करने के प्रयास जारी हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जो वाकई बहुत अच्छा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।