आरबीआई ने मंगलवार को मौद्रिक नीति समीक्षा में अपनी नीतिगत दरों में तो कोई बदलाव नहीं किया लेकिन ईएमआई कम न करने को लेकर बैंकों को कड़ी फटकार लगाई। इस लताड़ के चंद घंटों बाद ही एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ने आधार दरों में 0.15ः से 0.25ः की कमी कर दी है। एसबीआई की नई दरें 10 अप्रैल और एचडीएफसी की 13 अप्रैल से लागू होंगी। बैंकों के इस कदम से मकान, दुकान और वाहनों के लिए कर्ज सस्ता होने का रास्ता खुल गया है। इन बैंकों के बाद दूसरे बैंक भी जल्द ही दरें घटा सकते हैं। इससे पहले मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने बैंकों से कहा था कि पिछली बार घटाई गई ब्याज दरों का फायदा ग्राहकों तक क्यों नहीं पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का नाम भी लिया था। दरअसल जनवरी से मार्च के बीच आरबीआई ब्याज दरों में दो बार में कुल 0.50ः की कमी कर चुका है लेकिन किसी भी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती नहीं की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।