सरकार ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 9,500 करोड़ रुपये लागत वाली तीन राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने वाली परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के सुलतानपुर-वाराणसी खंड को चार लेन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इसमें करीब 3,800 करोड़ का खर्च आएगा। इससे वाराणसी के लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से संपर्क में सुधार आएगा। दूसरी परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के वाराणसी से गाजीपुर, गोरखपुर और फिर नेपाल खंड से संबंधित है। इसको भी चार लेन का बनाया जाएगा। 200 किमी के इस खंड के निर्माण में करीब 4,400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।