सत्यम मामले में फैसला आज
(India)
पूर्ववर्ती सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड में करोड़ों रुपये के लेखा घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत गुरुवार को अपना फैसला सुनाने वाली है. सीबीआई ने इस मामले की जांच की है. विशेष न्यायाधीश बीवीएलएन चक्रवर्ती ने नौ मार्च को अंतिम सुनवाई के दौरान कहा था कि नौ अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा. कोर्ट ने कहा था कि आगे मुल्तवी करने का सवाल ही नहीं उठता. अदालत इंतजार नहीं करेगी. देश की सबसे बड़ी लेखा में धोखाधड़ी का मामला 7 जनवरी, 2009 को तब सामने आया, जब कंपनी के संस्थापक और तत्कालीन अध्यक्ष बी रामलिंगा राजू ने कथित तौर पर अपनी कंपनी के बही खाते में हेराफेरी और वर्षों तक करोड़ों रुपये का मुनाफा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की बात कबूल की. अपने भाई रामा राजू और अन्य के साथ फर्जीवाड़े की बात कथित तौर पर स्वीकार करने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग ने राजू को गिरफ्तार कर लिया.मामले में सभी 10 आरोपी अभी जमानत पर हैं. करीब छह साल पहले शुरू हुए मामले में लगभग 3000 दस्तावेज जमा किए गए और 226 गवाहों से पूछताछ हुई.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।