प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य घटा
(India)

सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 50 डॉलर घटाकर 250 डॉलर प्रति टन कर दिया है। इससे प्याज निर्यातकों को प्रोत्साहन मिलेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है, प्याज की सभी किस्मों के लिए एमईपी 300 डॉलर प्रति टन से घटाकर 250 डॉलर प्रति टन किया गया है। इससे पहले सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए एमईपी लगाया था। एमईपी वह दर होती है, जिससे नीचे के भाव पर निर्यात नहीं किया जा सकता। देश में सालाना 1.7-1.8 करोड़ टन प्याज का उत्पादन होता है। वित्त वषर्ष 2013-14 में 1.35 करोड़ टन प्याज का निर्यात किया गया था। पिछले वित्त वर्ष (2014-15) की अप्रैल दिसंबर अवधि में प्याज का निर्यात 21 प्रतिशत घटकर 7.76 लाख टन रह गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।