प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने फांस के शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात की। मुलाकात का मकसद भारत में खासकर बुनियादी ढांचा और रक्षा क्षेत्र में फांसिसी निवेश तथा प्रौद्योगिकी लाना है। चार दिवसीय यात्रा पर फांस पहुंचे मोदी का यहां लेस इनवैलिड्स में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया। सातवीं सदी के महल लेस इनवैलिड्स के प्रांगण में उनका स्वागत किया गया। समारोह के बाद मोदी ने फांस के उन प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार एक के बाद एक दो बैठकें की जो मुख्य रूप से बुनियादी ढांचा और रक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। भारत मोदी के महत्वकांक्षी मेक इन इंडिया अभियान में भागीदारी के जरिये ढांचागत और रक्षा क्षेत्रों में फांसिसी निवेश और प्रौद्योगिकी हासिल करने को लेकर इच्छुक है। भारत को उम्मीद है कि महाराष्ट्र के जैतापुर में फांसिसी परमाणु रिएक्टर लगाने के प्रस्ताव के साथ राफेल लड़कू विमान सौदे के मामले में चीजें आगे बढ़ेंगी। दोनों मामले लंबे समय से अटके पड़े हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।