सरकारी बैंकों की भूमिका में होगी बड़ी तब्दीली
(India)
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन मानते हैं कि आने वाले दिनों में बैंकिंग क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे। इस सेक्टर में नए खिलाडियों के आने से तस्वीर बदलेगी। सरकारी बैंक इस बदलाव में सबसे बड़ी भूमिका अदा करेंगे। राजन राष्ट्रीय बैंक प्रबंध संस्थान (एनआइबीएम) के 11वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। छात्रों को संबोधित करते हुए वह बोले कि कुछ साल में बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नए संस्थान, पेमेंट बैंक, लघु वित्त बैंक के साथ संभव है कि पोस्टल बैंक अस्तित्व में आ जाएं। मौजूदा सरकारी बैंकों की भूमिका में बड़ी तब्दीली होगी। ज्यादा बदलाव सोशल बैंकिंग में होंगे। यही वह सेक्टर है जहां से नया कारोबार मिलेगा। इन बैंकों के साथ नए तरह के अवसर खुलेंगे। मसलन डेरिवेटिव बाजार और सक्रिय होगा। बैंक, बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट और ग्राहक जो सूचना तकनीकी आज इस्तेमाल करते हैं, उसमें भी परिवर्तन होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।