भारत में मैन्युफैक्चरिंग हब् बनने की क्षमता-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी में हनोवर ट्रेड फेयर के भारतीय स्टॉल का उद्धघाटन किया। इस मौके पर मोदी के साथ जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी थीं। इंडियन स्टॉल का उद्धघाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, मैं जर्मनी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने भारत को अपना पार्टनर चुना। मैं जर्मनी को भारत से आर्थिक सहयोग बढ़ाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए आमंत्रित करता हूं। मोदी ने एक बार फिर जर्मन इन्वेस्टर्स को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग हब् बनने की क्षमता है। मोदी इसके बाद बर्लिन जाएंगे, जहां वे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।