नेट न्यूट्रिलिटी पर उपजे विवाद के बीच टीआरएआइ चेयरमैन के पद को लेकर सरकार की वरिष्ठ नौकरशाही में दिलचस्पी बढ़ गई है। मई के मध्य में खाली हो रहे इस पद के लिए सरकार को भारी संख्या में मिले आवेदनों में बड़ी संख्या केंद्र में अहम मंत्रालयों की बागडोर संभाल रहे सचिवों की भी है। टीआरएआइ के मौजूदा चेयरमैन राहुल खुल्लर का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है। सरकार ने इस पद को भरने के लिए बीते महीने प्रक्रिया शुरू की थी ताकि समय रहते उचित उम्मीदवार का चयन किया जा सके। इसके लिए सरकार ने आवेदन मांगे थे। सरकार को इसके लिए करीब अस्सी आवेदन मिले हैैं। सूत्र बताते हैैं कि इन आवेदनों में कम से कम दस आवेदन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के हैैं। इनमें इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी सचिव रामसेवक शर्मा से लेकर वाणिज्य सचिव राजीव खेर तक शामिल हैैं। बताया जाता है कि रक्षा सचिव और कपड़ा सचिव भी टीआरएआइ चेयरमैन पद की दौड़ में हैैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।