तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की घोषणा की है। पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। ताजा कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 59.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 47.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।आईओसी ने कहा है कि कीमतों में पिछले संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और पेट्रोल की कीमतों और रुपया-डॉलर की विनिमय दर के रुझान से दरों में और कमी करने की स्थिति बनी और इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। फरवरी और मार्च 2015 की वृद्धि से पहले अगस्त 2014 के बाद 10 बार पेट्रोल के दाम घटाये गये जबकि अक्टूबर 2014 से अब तक छह बार डीजल के दाम में कटौती की गई। कुल मिलाकर 10 बार में पेट्रोल के दाम में 17.11 रुपये प्रति लीटर और नियंत्रण मुक्त किये जाने के बाद अक्टूबर से डीजल के दाम में 12.96 रुपये लीटर की कटौती हो चुकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।