कर्मचारियों को 2,628 करोड़ रुपये का बोनस देगी टीसीएस
(India)
देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कर्मचारियों को 2,628 करोड़ रुपये का एकमुश्त बोनस देने का एलान किया है। इसकी वजह से पिछले वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 27 फीसद लुढ़ककर 3,858 करोड़ रुपये रह गया। 31 मार्च को समाप्त इस तिमाही में कंपनी की कमाई 12.4 फीसद बढ़कर 24,219.8 करोड़ रुपये रही। टाटा समूह की इस कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2015-16 के लिए अपनी संभावनाओं को बेहतर बताया है। टीसीएस के एमडी एवं सीईओ एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कंपनी के वित्तीय नतीजों का एलान किया। उन्होंने नतीजों को उम्मीद से कुछ कमतर बताया। पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी का शुद्ध लाभ 13.5 फीसद बढ़कर 19,648 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह कुल रेवेन्यू 15.7 फीसद बढ़कर 94,648 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।