सेंसेक्स 120 अंक गिरा
(Mumbai, Mumbai) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स में जहां करीब 0.5 फीसदी तक की गिरावट दिख रही है, तो निफ्टी 0.75 फीसदी लुढ़क गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरा है, तो स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी टूटा है। आईटी शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हो रही है। बीएसई का आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूट गया है। आईटी शेयरों के अलावा फार्मा, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में भी बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी गिरकर 18500 के नीचे आ गया है। हालांकि मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 121 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 28545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 58 अंक यानि 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 8649 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान ल्यूपिन, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एसीसी, विप्रो, भारती एयरटेल, सन फार्मा और बजाज ऑटो जैसे दिग्गज शेयरों में 4.1-1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बीपीसीएल, पीएनबी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएचईएल जैसे दिग्गज शेयरों में 2.1-0.8 फीसदी की मजबूती आई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।