भारत में ठंडा पड़ा निवेश
(India)

नीतिगत अड़चनें और नौकरशाही निवेश की राह में अब भी सबसे बड़ी बाधा हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने इन्हें भारत के लिए जमीनी चुनौती करार दिया है। भारत के हालात अलग हैं। यहां कॉरपोरेट आय करीब-करीब स्थिर हो गई है, लेकिन डेट मार्केट में तेजी बनी हुई और निवेश ठंडा पड़ता जा रहा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, सरकारी नीतियों के मामले में आ रही दिक्कतों और नौकरशाही संबंधी परेशानियों की वजह से निवेश बाधित हुआ है। अब चुनौती मौजूदा संपत्तियों से संभावित आय के दोहन की है।श् चुनौतीयों के बीच उम्मीद एसएंडपी ने हफ्ते भर पहले ही कहा था कि राजकोषीय कमजोरी की वजह से भारत की क्रेडिट प्रोफाइल पर दबाव बना हुआ है। इस एजेंसी ने भारत के लिए आउटलुक स्थिर रखते हुए इसे श्बीबीबी-श् रेटिंग दी हुई है, जो जंक ग्रेड (कबाड़) से थोड़ा ही ऊपर है। एक दूसरी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आउटलुक बढ़ाकर सकारात्मक करते हुए कहा है कि अगले एक-डेढ़ साल में रेटिंग बढ़ाई जा सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।