‘करदाताओं को भागीदार के तौर पर देखा जाएगा’
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निवेशकों से भारत में कम व प्रतिस्पर्धी दरों वाली आधुनिक कर प्रणाली का वादा किया है। उन्होंने विदेशी निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि टैक्स के मामले में सरकार पिछली तारीख से प्रभावी कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि करदाताओं को भागीदार के तौर पर देखा जाएगा, संभावित ‘बंधक या शिकार’ के तौर पर नहीं। जेटली के मुताबिक, घरेलू करदाताओं के लिए भी टैक्स दरें कम रखने की जरूरत है, क्योंकि कराधान को नागरिकों से जबरन धन लेकर उसे सरकार को सौंपने की कार्रवाई के रूप में देखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कर का दायरा बड़ा होना चाहिए, ताकि हर किसी को लगे कि वह सरकार का हिस्सा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।