अब आपको अपने सभी बैंक खातों की जानकारी देना इनकम टैक्स रिटर्न में जरूरी होगा। साथ ही विदेशी बैंकों के खाते और उनका ब्यौरा भी अपने सालाना इनकम टैक्स रिटर्न में देना होगा। सरकार इसके लिए जल्द ही नया इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) फार्म जारी करेगी। आनलाइन रिटर्न दाखिल करने में इस्तेमाल होने वाले इस फार्म को आपकी आधार संख्या के साथ भी लिंक किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि सरकार को इस नए फार्म के जरिए करदाताओं के सभी बैंक खातों का ब्यौरा उपलब्ध होगा। काले धन की रोकथाम में लगी सरकार नए फार्म के जरिए करदाताओं के विदेशी खातों का भी ब्यौरा प्राप्त कर लेगी। अभी तक आइटीआर में केवल एक बैंक खाते की जानकारी देनी होती है जिसमें आप अपना रिफंड प्राप्त करना चाहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।