1,400 रिटेल फ्यूल पंप खोलेगी रिलायंस
(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्च 2016 के अंत तक अपने सभी 1,400 रिटेल फ्यूल पंप को खोलने की योजना बना रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चैथी तिमाही परिणाम के बाद निवेशकों के समक्ष दिये गये प्रस्तुतीकरण में कहा कि कंपनी के 320 पेट्रोल पंप पहले ही काम कर रहे हैं। मौजूदा साल के दौरान सभी 1,400 पेट्रोल पंपों को चालू करने का लक्ष्य है। बता दे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चें तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद 2008 में कंपनी ने पेट्रोल और डीजल पंप बंद कर दिए थे। वहीं, सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को ईंधन बिक्री पर सब्सिचडी मिल रही थी जिसकी वजह से निजी क्षेत्र की कंपनियां मार्केट से बाहर हो गईं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।